जब मैं जेल में थी तब दोस्तों ने संभाला था परिवार: रिया चक्रवर्ती
अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती ने बताया है कि जब वह जेल में बंद थी तब उनके दोस्तों ने उनके परिवार को संभाला था। उन्होंने कहा, "मेरे एक-दो दोस्त मेरे पिता को सामान्य महसूस कराने के लिए हर रात उनके साथ शराब पीते थे और खाना खाते थे।" बकौल रिया, वह इससे काफी प्रभावित हुईं और उन्होंने दोस्तों का आभार जताया था।