जब मैं शून्य पर आउट हुआ तो युवराज काफी खुश थे, अब उन्हें गर्व होगा: अभिषेक शर्मा
भारतीय बल्लेबाज़ अभिषेक शर्मा ने ज़िम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20I मैच में शतक बनाने के बाद कहा है, "जब मैं पहले मैच में शून्य पर आउट हुआ तो पूर्व भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह खुश हुए थे और उन्होंने कहा था कि यह एक अच्छी शुरुआत है।" अभिषेक ने कहा, "अब युवराज को मेरे परिवार की तरह ही मुझपर गर्व होगा।"