जब मुंबई आई थी तो मुझे ऐक्टिंग का ए भी नहीं आता था: तृप्ति डिमरी
ऐक्ट्रेस तृप्ति डिमरी ने एक इंटरव्यू में कहा है कि उनके माता-पिता शुरू में उनके मुंबई जाने को लेकर काफी डरे हुए थे। उन्होंने कहा, "मुझे 2017 में फिल्म 'पोस्टर बॉयज़' में रोल मिला था लेकिन मेरे लिए ऐक्टर सनी देओल, बॉबी देओल और श्रेयस तलपड़े संग काम करना मुश्किल था क्योंकि मुझे ऐक्टिंग का ए भी नहीं आता था।"