जब मैं कामयाब था तब किसी ने ऐसा नहीं कहा: खुद को अनप्रोफेशनल कहे जाने को लेकर गोविंदा
अभिनेता गोविंदा ने ऐक्टर व होस्ट मनीष पॉल को दिए इंटरव्यू में निर्माता-निर्देशकों द्वारा खुद को अनप्रोफेशनल कहे जाने पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, "जब आप सफल होते हैं तब कई लोग आपको नीचे खींचने की कोशिश करते हैं। जब मैं...14-15 साल करियर की बुलंदी पर था...जब सब कुछ मेरे पक्ष में था तब...किसी ने ऐसा कुछ नहीं कहा।"