जब मैं किशोरावस्था में थी तब परिवार के एक दोस्त ने 2.5 साल तक मेरा यौन शोषण किया: कुब्रा
अभिनेत्री कुब्रा सेट ने एक लेख में बताया है कि 17 साल की उम्र में उनके माता-पिता के एक दोस्त ने उनका यौन शोषण किया था। उन्होंने लिखा, "मेरा यौन शोषण होता रहा और...आसपास के लोगों को पता भी नहीं चला।" बकौल कुब्रा, शख्स ने कहा था कि वह उसे 'अंकल न बुलाएं' और 2.5 साल तक उनका शोषण किया।