जब मैं किसी और को डेट कर रही थी तब भी मां मुझे अंगद से शादी करने को कहती थीं: नेहा धूपिया
अभिनेत्री नेहा धूपिया ने 'अंगद बेदी के साथ शादी की बात पर मां का कैसा रिऐक्शन था?' सवाल पर कहा है, "जब मैं दूसरे रिलेशनशिप में थी तब भी मेरी मां मुझे अंगद से शादी करने को कहती थीं।" नेहा ने कहा, "मेरे माता-पिता कहते थे 'अंगद इतना अच्छा है, तुम किसी और के साथ रिलेशनशिप में क्यों हो'?"