जब मैं नई थी तब मुझे अपने चेहरे और शरीर पर कई बदलाव करने को कहा गया था: राधिका आप्टे
अभिनेत्री राधिका आप्टे ने 'फिल्म कंपैनियन' से कहा है कि जब वह इंडस्ट्री में नई थीं तब उन्हें अपने चेहरे व शरीर पर कई बदलाव करने को कहा गया था। उन्होंने कहा, "पहली मुलाकात में...नाक बदलने को कहा गया...दूसरी में ब्रेस्ट जॉब करने को कहा गया...बोटॉक्स कराने की सलाह दी गई।" बकौल ऐक्ट्रेस, मुझे इन चीज़ों पर गुस्सा आता था।