जब विमान में लड़ने लगे थे ऋषि कपूर और नीतू, वीर दास ने बताया किस्सा
ऐक्टर-कॉमेडियन वीर दास ने एक किस्सा साझा करते हुए बताया है कि एक बार दिवंगत ऐक्टर ऋषि कपूर और उनकी पत्नी नीतू कपूर विमान में लड़ने लगे थे। उन्होंने बताया कि नीतू अपने पति को केक खाने से रोक रही थीं क्योंकि डॉक्टर ने उन्हें मना किया था। बकौल वीर दास, ऋषि कपूर इस बात पर नाराज़ हो गए थे।