जब वह पैदा नहीं हुए थे तब से पार्टी में हूं: शेखावत के बयान पर राजस्थान की बीजेपी विधायक
सूरसागर (राजस्थान) से बीजेपी विधायक सूर्यकांता व्यास को लेकर केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के 'बुढ़ापे में गलतियां हो जाती हैं' वाले बयान पर व्यास ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, "वह जो कह रहे हैं, वह अच्छा है या नहीं, यह उन्हें सोचना चाहिए...जब गजेंद्र सिंह शेखावत पैदा भी नहीं हुए थे तब से मैं पार्टी (बीजेपी) में हूं।"