जब वह स्ट्राइक लेते हैं तो बाहरी दुनिया थम सी जाती है: वैभव सूर्यवंशी पर शशि थरूर

कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने 15 वर्षीय क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी की तारीफ की है। उन्होंने कहा, "युवा सूर्यवंशी की तेज़ी से बढ़ती सफलता को देखना सचमुच एक अजूबा है।" थरूर ने कहा, "जब भी वह बल्लेबाज़ी करने आते हैं, तो बाहर की दुनिया जैसे थम सी जाती है। मैं सब कुछ छोड़कर बस उनकी हर गेंद देखने लगता हूं।"

Load More