जब शिवराज सिंह चौहान निक्कर में थे तब मैं सांसद बन गया था: कमलनाथ
मध्य प्रदेश के नगर निगम चुनाव में वोट नहीं डालने के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के आरोपों पर कांग्रेस नेता कमलनाथ ने कहा है कि वह नगर निगम के मतदाता नहीं हैं, उनका गांव नगर निगम में नहीं आता। उन्होंने कहा, "ये (शिवराज) मुझे समझा रहे हैं...वोट डालने की बात...जब ये निक्कर में थे तब मैं सांसद बन गया था।"