जब सलमान के घर के बाहर गोलियां चलाई गईं तब वह घर पर ही थे: मुंबई पुलिस
मुंबई पुलिस ने बताया है कि रविवार सुबह जब अभिनेता सलमान खान के घर के बाहर 2 लोगों ने गोलियां चलाईं तब वह घर पर ही थे। पुलिस ने कहा कि आरोपियों की तलाश के लिए टीमें बनाई गई हैं। गौरतलब है कि गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई कई बार सलमान को जान से मारने की धमकी दे चुका है।