जब से ₹100-200 करोड़ के क्लब का कॉन्सेप्ट आया है, उसने बहुत दबाव डाला है: वाणी कपूर
ऐक्ट्रेस वाणी कपूर ने फिल्मों के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को लेकर कहा है, "बॉक्स ऑफिस महत्वपूर्ण है मगर जब से ₹100-₹200 करोड़ के क्लब का कॉन्सेप्ट आया है, तब से काफी ज़्यादा दबाव बढ़ गया है।" वाणी ने आगे कहा, "कई बार यह दबाव थोड़ा ज़्यादा हो जाता है। लोग नए विषयों के साथ प्रयोग करने से डरते हैं।"