जब हम आएंगे तो हमारा बुलडोज़र 8 व 10 मंज़िला इमारत पर चलेगा: यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव
फतेहपुर (उत्तर प्रदेश) में शुक्रवार को एक जनसभा को संबोधित करते हुए प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा, "अभी गरीबों के घर को गिराने का ऑर्डर निकलता है।" उन्होंने कहा, "जब हमारी सरकार आएगी तो हमारा बुलडोज़र 8 व 10 मंज़िला इमारत पर चलेगा...यह बुलडोज़र वाली सरकार (वर्तमान सरकार) सबसे बड़ी भू-माफिया वाली सरकार है।"