जब हम इधर-उधर भागे हुए थे, तब भी अमित शाह ने बात की थी: बिहार के सीएम नीतीश कुमार
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रविवार को कटिहार में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनज़र एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान सीएम नीतीश ने एनडीए से अलग होने के समय को लेकर कहा, "जब हम इधर-उधर भागे हुए थे, तब भी अमित शाह ने बात की थी। अब हम दाएं-बाएं नहीं जाएंगे।"