जब हम सूमी से निकल रहे थे तभी रूसी टैंक वहां घुस रहे थे: यूक्रेन से निकाली गई भारतीय छात्रा
युद्ध के बीच सूमी (यूक्रेन) से निकाली गई एक भारतीय छात्रा ने कहा है, "जब हम सूमी से निकल रहे थे...तभी रूसी टैंक शहर में प्रवेश कर रहे थे।" बकौल छात्रा, रूस ने कहा था कि नागरिकों को नुकसान नहीं पहुंचाया जाएगा लेकिन इसके बावजूद लोग मारे जा रहे हैं। एक अन्य छात्रा ने कहा, "हमने चारों तरफ तबाही देखी।"