जब हिंदी सिनेमा को भारतीय सिनेमा बताया गया था तो अपमानित महसूस किया था: चिरंजीवी
ऐक्टर चिरंजीवी ने बताया है कि दिल्ली में 1989 में जब अवॉर्ड समारोह से पहले एक सरकारी कार्यक्रम में भारतीय सिनेमा के बारे में बता रही दीवार पर दक्षिण भारतीय फिल्मों और फिल्ममेकर्स को जगह नहीं दी गई थी तो उन्होंने बहुत 'अपमानित' महसूस किया था। उन्होंने कहा, "कार्यक्रम में हिंदी सिनेमा को भारतीय सिनेमा बताया गया था।"