जबलपुर एयरपोर्ट पर अमेरिकी महिला से प्रतिबंधित जीपीएस ट्रैकर किया गया ज़ब्त
जबलपुर (मध्य प्रदेश) एयरपोर्ट पर एक अमेरिकी महिला (62) से प्रतिबंधित जीपीएस ट्रैकर डिवाइस ज़ब्त किया गया है। पुलिस के मुताबिक, महिला ने बताया कि वह वृद्धावस्था के कारण परिवार से लोकेशन साझा करने के लिए यात्रा के दौरान इसे साथ रखती है। भारत या यहां से होकर यात्रा करने वालों के लिए सैटेलाइट फोन, जीपीएस डिवाइस रखना प्रतिबंधित है।