जबलपुर में नर्मदा नदी में सैकड़ों लोगों ने निकाली 'तिरंगा यात्रा', वीडियो आया सामने
जबलपुर (मध्य प्रदेश) में बुधवार को नर्मदा नदी में सैकड़ों लोगों ने 'तिरंगा यात्रा' निकाली जिसका वीडियो सामने आया है। वीडियो में कुछ लोग नदी में तिरंगा लेकर तैरते व कुछ नाव में सवार दिख रहे हैं। 'नर्मदा तिरंगा यात्रा' के आयोजक संजय यादव के मुताबिक, जबलपुर में यह यात्रा 2005 से लगातार निकाली जा रही है।