जमुई कांड के आरोपी को कोर्ट परिसर में वकील ने जड़ा थप्पड़, बोले- उसे गोली मार देनी चाहिए
जमुई में किशोरी से छेड़छाड़ मामले में कोर्ट में पेशी पर लाए गए आरोपी हरेराम यादव पर हमला हो गया। पेशी के बाद जब पुलिस उसे वापस ले जी रही थी तभी परिसर में मौजूद आकाश पांडे नामक वकील ने उसे थप्पड़ जड़ दिया। वकील ने कहा, "जैसा उसने कृत्य किया उसके लिए तो उसे गोली मार देना चाहिए।"