जमुई में लड़की से बदसलूकी के बीच क्यों हो रही 2018 के जहानाबाद कांड की चर्चा?
जमुई (बिहार) में लड़की से छेड़छाड़-बदसलूकी की घटना के बीच अप्रैल-2018 के जहानाबाद कांड की चर्चा हो रही है। जहानाबाद में कुछ युवकों ने दिनदहाड़े सड़क पर 14-वर्षीय लड़की से छेड़छाड़ कर निर्वस्त्र करने की कोशिश की थी। यह घटना वीडियो वायरल होने के बाद प्रकाश में आई और मामले में एक नाबालिग समेत 4 युवक गिरफ्तार किए गए थे।