जम्मू, पठानकोट और उधमपुर के सैन्य ठिकानों को कोई नुकसान नहीं, हमलों को किया नाकाम: भारत
पाकिस्तान द्वारा भारत पर हमले किए जाने के बाद इंटीग्रेटेड डिफेंस स्टाफ ने एक आधिकारिक बयान जारी किया है। इसमें कहा गया है, "जम्मू और कश्मीर में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास जम्मू, पठानकोट और उधमपुर के सैन्य ठिकानों को पाकिस्तान ने मिसाइलों और ड्रोन से निशाना बनाया...लेकिन इसमें कोई नुकसान नहीं हुआ...भारतीय सशस्त्र बलों ने खतरे को बेअसर कर दिया।"