जम्मू के रेलवे स्टेशन पर दिखी दिल्ली में 'बॉयफ्रेंड' की हत्या करवाने वाली लेडी डॉन अनु
राजौरी गार्डन (दिल्ली) में बर्गर किंग के आउटलेट के अंदर 'बॉयफ्रेंड' की 40 गोलियां मरवाकर हत्या करवाने वाली लेडी डॉन अनु का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। अनु गुरुवार को जम्मू के कटरा रेलवे स्टेशन पर सीसीटीवी कैमरे में अपना सामान ले जाते हुए दिखी है। बकौल पुलिस, बर्गर किंग गोलीकांड की आरोपी अनु गैंगस्टर हिमांशु भाऊ की करीबी है।