जम्मू के सुजवां आर्मी स्टेशन पर आतंकियों की फायरिंग से 1 जवान हुआ घायल, तलाशी अभियान जारी

रक्षा अधिकारियों ने बताया है कि जम्मू-कश्मीर के सुजवां आर्मी स्टेशन पर सोमवार सुबह आतंकवादियों ने बेस के बाहर से गोलीबारी की जिसमें एक जवान घायल हो गया। रक्षा अधिकारियों के अनुसार, आतंकियों की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन जारी है और मामले में अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है। बकौल रिपोर्ट्स, सेना ने इलाके को घेर लिया है।

Load More