भारत ने जम्मू-कश्मीर में हवा में मार गिराईं 8 पाकिस्तानी मिसाइलें
रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारतीय सशस्त्र बलों ने जम्मू-कश्मीर में 8 पाकिस्तानी मिसाइलों को हवा में मार गिराया है। बकौल रिपोर्ट्स, पाकिस्तान ने जम्मू एयरपोर्ट, सांबा, आरएस पुरा, अर्निया और आसपास के क्षेत्रों को निशाना बनाया और सभी मिसाइलों को एस 400 एयर डिफेंस सिस्टम्स ने मार गिराया। जम्मू समेत कई जगह पाकिस्तानी ड्रोन भी ढेर किए गए हैं।