जम्मू-कश्मीर के ऊंचाई वाले इलाकों में शुरू हुई बर्फबारी

अधिकारियों ने बताया है कि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कारण जम्मू-कश्मीर में ऊंचाई वाले कई स्थानों पर ताज़ा बर्फबारी हुई है। अनंतनाग ज़िले के पहलगाम में इस मौसम की पहली बर्फबारी हुई जबकि गुलमर्ग और सोनमर्ग सहित अन्य पर्यटन स्थलों पर भी बर्फबारी हुई है। इसके अलावा गुरेज, जोजिला अक्ष में भी बर्फबारी की खबर है।

Load More