जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में सुरक्षाबलों से हुई मुठभेड़ में 2 आतंकी ढेर, 4 जवान घायल
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में शनिवार सुबह से सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है। मुठभेड़ में सेना ने 2 आतंकवादियों को मार गिराया जबकि सेना के 3 जवान और एक पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं जिन्हें इलाज के लिए श्रीनगर भेजा गया है। इससे पहले 22 सितंबर को भी किश्तवाड़ में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हुई थी।