जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में बादल फटने की घटना पर राष्ट्रपति और PM मोदी ने जताया शोक

किश्तवाड़ (जम्मू-कश्मीर) में पड्डर के चशोटी गांव में गुरुवार को बादल फटने की घटना पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोक जताया है। उन्होंने शोकाकुल परिवारों के प्रति हार्दिक संवेदनाएं व्यक्त की हैं और राहत तथा बचाव कार्य में सफलता की कामना की हैं। प्रधानमंत्री ने कहा है कि पीड़ितों तक हर संभव मदद पहुंचाई जाएगी।

Load More