जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में सुरक्षाबलों ने जैश कमांडर समेत 3 आतंकियों को किया ढेर

किश्तवाड़ (जम्मू-कश्मीर) के छात्रू इलाके में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ के दौरान जैश-ए-मोहम्मद के कमांडर सैफुल्लाह समेत 3 आतंकवादियों को ढेर किया है। मारे गए आतंकवादी पाकिस्तान के सैफुल्लाह मॉड्यूल से जुड़े थे जिन्होंने 15 जुलाई 2024 को डोडा में सेना पर हमला किया था। इलाके में कई आतंकियों के छिपे होने की आशंका पर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

Load More