जम्मू-कश्मीर के कठुआ में भीषण आग से घर में सो रहे 6 लोगों की हुई मौत, 4 घायल
जम्मू-कश्मीर के कठुआ में बुधवार को संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने से घर में सो रहे छह लोगों की मौत हो गई और 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। कठुआ मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) के प्रिंसिपल एसके अत्री ने बताया है कि सेवानिवृत्त सहायक मैट्रन के किराए के घर में आग लगी और मौत का कारण दम घुटना है।