जम्मू-कश्मीर के कठुआ में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच हुई मुठभेड़, एक पुलिसकर्मी घायल
कठुआ (जम्मू-कश्मीर) ज़िले में गुरुवार को सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई जिसमें एक पुलिसकर्मी घायल हो गया। अधिकारियों के मुताबिक, राजबाग के घाटी जुथाना क्षेत्र में आतंकवाद रोधी अभियान चलाया गया जहां सुरक्षाबलों का सामना आतंकियों से हुआ। बकौल अधिकारी, मौके पर अतिरिक्त बल भेजा गया है और अंतिम रिपोर्ट मिलने तक मुठभेड़ जारी है।