जम्मू-कश्मीर के कठुआ में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में एक आतंकी को किया ढेर
जम्मू-कश्मीर के कठुआ में सुरक्षाबलों ने रविवार को मुठभेड़ में एक आतंकवादी को मार गिराया। अधिकारियों ने बताया कि रविवार दोपहर को बिलावर तहसील के कोग-मंडली गांव में मुठभेड़ स्थल से आतंकवादी का शव बरामद किया गया और फिलहाल गांव में तलाशी अभियान जारी है। शनिवार शाम को आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में एक पुलिसकर्मी शहीद हो गया था।