जम्मू-कश्मीर के कठुआ में हुई मुठभेड़ में अब तक 5 आतंकी ढेर, 4 सुरक्षाकर्मी शहीद
कठुआ (जम्मू-कश्मीर) में सुरक्षाबलों व आतंकवादियों के बीच हुई मुठभेड़ में अब तक 5 आतंकी मारे गए हैं जबकि 4 सुरक्षाकर्मी शहीद हुए हैं। अधिकारियों के मुताबिक, मुठभेड़ वाले स्थान पर ड्रोन के ज़रिए एक और सुरक्षाकर्मी का शव देखा गया था। वहीं, उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी है और इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है।