जम्मू-कश्मीर के गेस्ट हाउस में 3 पाए गए मृत, दम घुटने की आशंका
जम्मू-कश्मीर के डोडा ज़िले के एक गेस्ट हाउस में 3 लोग संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाए गए हैं। पुलिस को कमरे से एक कोयला हीटर मिला जिससे दम घुटने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस के अनुसार, एक शख्स का भाई उसकी कॉल का जवाब नहीं दे रहा था जिसके बाद लोकेशन ट्रैक कर तीनों का पता लगाया गया।