जम्मू-कश्मीर के डोडा में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में 2 जवान हुए घायल
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बुधवार देर रात आतंकवादियों के साथ हुई मुठभेड़ में सेना के 2 जवान घायल हो गए। सेना के अधिकारियों के मुताबिक, जद्दन बाटा गांव में स्कूल में बने अस्थाई सुरक्षा शिविर पर आतंकवादियों ने गोलीबारी की। सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच एक घंटे से ज़्यादा गोलीबारी हुई और आतंकवादियों को सेना ने घेर रखा है।