जम्मू-कश्मीर के नौशेरा में सेना ने ढेर किए 2 आतंकी, नाकाम की घुसपैठ की कोशिश

जम्मू-कश्मीर के नौशेरा के लाम क्षेत्र में शुरू किए गए घुसपैठ विरोधी अभियान में सुरक्षाबलों ने 2 आतंकियों को मार गिराया है। सेना की वाइट नाइट कोर ने बताया, "घुसपैठ के प्रयास के बारे में खुफिया एजेंसियों और जम्मू कश्मीर पुलिस से मिली जानकारी के आधार पर 8 से 9 सितंबर मध्य रात्रि को अभियान शुरू किया गया।"

Load More