जम्मू-कश्मीर के पुंछ में बारूदी सुरंग में विस्फोट होने से सेना के एक अग्निवीर की गई जान
जम्मू-कश्मीर के पुंछ में शुक्रवार को नियंत्रण रेखा के पास एक बारूदी सुरंग में विस्फोट होने से भारतीय सेना के एक अग्निवीर की जान चल गई और एक जेसीओ समेत 2 अन्य घायल हो गए। सेना की वाइट नाइट कोर ने शोक जताते हुए कहा, "(हम) अग्निवीर ललित कुमार को श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं जिन्होंने सर्वोच्च बलिदान दिया है।"