जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में आतंकियों ने सेना के जवान पर चलाई गोलियां, जवान हुआ घायल
पुलवामा (जम्मू एवं कश्मीर) ज़िले में बुधवार को आतंकियों ने सेना के एक प्रादेशिक जवान पर गोलियां चलाई जिसमें जवान घायल हो गया। रिपोर्ट के मुताबिक, घायल जवान को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत स्थिर है। बकौल रिपोर्ट, सेना के जवानों ने आतंकियों का पता लगाने के लिए अभियान शुरू कर दिया है।