जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा में सुरक्षाबलों के साथ हुई मुठभेड़ में एक आतंकी ढेर

जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा ज़िले में रविवार रात सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच हुई मुठभेड़ में एक आतंकवादी को मार गिराया गया। इस इलाके में 2 आतंकवादियों के छिपे होने की खबर मिली थी जिसके बाद सुरक्षाबलों ने इलाके को चारों ओर से घेरकर यह कार्रवाई की। ड्रोन के ज़रिए इलाके में आतंकी का शव पड़ा होने का पता चला।

Load More