जम्मू कश्मीर के राजौरी और पुंछ में बारिश ने मचाई तबाही; 11 लोगों की मौत, कई हुए लापता
जम्मू और कश्मीर के सीमावर्ती ज़िलों पुंछ और राजौरी में रविवार को भारी बारिश के कारण भूस्खलन और अचानक आई बाढ़ में कम-से-कम 11 लोगों की मौत हो गई जबकि 7 अन्य लापता हो गए। राजौरी में बाढ़ के तेज़ बहाव में दर्जनों वाहन बह गए जबकि कई मकान/सड़कें क्षतिग्रस्त हो गईं। कई एजेंसियों द्वारा बचाव अभियान चलाया गया।