जम्मू-कश्मीर के राजौरी में दिखे 3-4 संदिग्ध आतंकी, तलाशी अभियान जारी

राजौरी (जम्मू-कश्मीर) के सुंदरबनी सेक्टर में सोमवार को 3-4 संदिग्ध आतंकियों को देखा गया जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियां और सेना के जवान इलाके की तलाशी ले रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुरक्षा बलों ने इलाके को पूरी तरह से घेर लिया है। गौरतलब है, पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद जम्मू-कश्मीर में व्यापक सर्च अभियान चलाया जा रहा है।

Load More