जम्मू-कश्मीर के राजौरी में सेना ने आतंकियों की घुसपैठ की कोशिश की नाकाम, एक जवान घायल

राजौरी (जम्मू-कश्मीर) के नौशेरा सेक्टर में शनिवार को एलओसी के पार से घुसपैठ की कोशिश कर रहे आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में सेना का एक जवान घायल हो गया। अधिकारियों ने बताया कि सैनिकों ने आतंकियों की घुसपैठ की कोशिश नाकाम कर दी। बकौल अधिकारी, आतंकी पास के जंगल में भाग गए और फिलहाल उनकी तलाश की जा रही है।

Load More