जम्मू-कश्मीर के रामबन में बस पर पत्थर गिरने से महिला पर्यटक की हुई मौत
रामबन (जम्मू-कश्मीर) में शुक्रवार रात जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर पहाड़ी से एक पत्थर लुढ़ककर मिनी बस पर गिर गया जिससे एक महिला पर्यटक की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि महिला की पहचान उत्तर प्रदेश की रूबी अग्रवाल के रूप में हुई है और उसके सिर पर गंभीर चोटें आई हैं। महिला जम्मू से रामबन जा रही थी।