जम्मू-कश्मीर के विशेष दर्जे की बहाली के लिए विधानसभा में पास किया गया प्रस्ताव
जम्मू-कश्मीर में मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के नेतृत्व वाली सरकार ने जम्मू-कश्मीर के विशेष दर्जे की बहाली के लिए विधानसभा में एक प्रस्ताव पारित कराया है। हालांकि, इस प्रस्ताव में अनुच्छेद 370 का ज़िक्र नहीं है और बीजेपी विधायकों ने इस प्रस्ताव का विरोध किया। जम्मू-कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले अनुच्छेद 370 को 2019 में निरस्त कर दिया गया था।