जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में हुई सीज़न की पहली बर्फबारी

जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में शुक्रवार को सीज़न की पहली बर्फबारी हुई जिसके बाद तापमान -7.3°C तक पहुंच गया। अधिकारियों के अनुसार, श्रीनगर शहर में तीन इंच तक बर्फबारी दर्ज की गई। भारी बर्फबारी के कारण श्रीनगर-लेह राजमार्ग और मुगल रोड भी बंद हो गई। श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर भी यातायात प्रभावित हुआ जिससे करीब 2,000 वाहन जाम में फंस गए।

Load More