जम्मू-कश्मीर के सीएम उमर अब्दुल्लाह ने तिरंगे जैसे रिबन को काटने से किया इनकार, हुई सराहना
जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्लाह ने बुधवार को श्रीनगर में एक कार्यक्रम के उद्घाटन के दौरान भारतीय तिरंगे जैसे केसरिया, सफेद और हरे रंग के रिबन को काटने से इनकार कर दिया। एक वायरल वीडियो में वह रिबन को खोलकर आयोजकों को वापस सौंपते हुए दिख रहे हैं। इस वीडियो को लेकर सीएम अब्दुल्लाह की खूब सराहना हो रही है।