जम्मू-कश्मीर के सोपोर में हुए विस्फोट में 4 लोगों की हुई मौत
जम्मू-कश्मीर में बारामूला ज़िले के सोपोर में कथित तौर पर विस्फोट होने से 4 लोगों की मौत हो गई है जबकि एक अन्य शख्स घायल हो गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह विस्फोट उस समय हुआ जब एक स्क्रैप डीलर ट्रक से सामान उतार रहा था। वहीं, पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।