जम्मू-कश्मीर पुलिस ने ₹5-₹5 लाख के 4 इनामी आतंकियों की तस्वीरें कीं जारी
जम्मू-कश्मीर पुलिस ने शनिवार को किश्तवाड़ ज़िले में सक्रिय 4 आतंकियों की तस्वीरें जारी की हैं। पुलिस ने बताया कि चारों आतंकियों पर ₹5-₹5 लाख का इनाम घोषित है। पुलिस ने पोस्टर में लिखा है, "आम जनता से अनुरोध है कि वे तस्वीरों में दिखाए गए व्यक्तियों (आतंकियों) के बारे में कोई भी जानकारी हो तो साझा करें।"