जम्मू-कश्मीर पब्लिक सर्विस कमीशन ने लेक्चरर के 575 पदों पर निकाली भर्ती
जम्मू-कश्मीर पब्लिक सर्विस कमीशन (जेकेपीएससी) ने लेक्चरर के 575 पदों पर भर्ती निकाली है। आवेदन की प्रक्रिया फिलहाल जारी है और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jkpsc.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। वहीं, इन पदों पर आवेदन करने की अंतिम तारीख 17 जनवरी, 2025 है। इसके ज़रिए जुलॉजी, बॉटनी, एजुकेशन, इंग्लिश समेत कई विषयों में खाली पदों को भरा जाएगा।