जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा ज़िले में सुरक्षा बलों ने बुधवार को टेरर मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया। यह ऑपरेशन एक पूर्व आतंकवादी मंजूर अहमद भट की गतिविधियों के बारे में मिली जानकारी के आधार पर किया गया। वह आतंकी संगठन हिज़बुल मुजाहिदीन के लिए 'हाइब्रिड आतंकवादी' के तौर पर काम कर रहा था। उसके पास से चीनी पिस्तौल भी बरामद हुई है।